गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर जिला संगोष्ठी का भव्य आयोजन

बलरामपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य,कुशल संगठनकर्ता तथा एकात्म मानववाद और अंत्योदय जैसे युगांतरकारी विचारों के प्रणेता श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर एक जिला संगोष्ठी का आयोजन आर.के. मैरिज लॉन,खरदौरी श्रीदत्तगंज में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का “अंत्योदय” का विचार आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं का पथप्रदर्शक है। उन्होंने यह भी कहा कि “एकात्म मानववाद” भारत की मूल सांस्कृतिक चेतना का राजनीतिक दर्शन है,जो आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए अत्यंत प्रासंगिक है पलटू राम,विधायक सदर ने कहा कि पंडित जी का जीवन त्याग,तपस्या और संगठन निर्माण की प्रेरणा देने वाला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पंडित जी के सिद्धांतों को आत्मसात करें और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार भाजपा की नींव हैं। उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पंडित जी के जीवन दर्शन को आत्मसात करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता एक विचारधारा से जुड़ा है,जो राष्ट्र सेवा को सर्वाेपरि मानती है। बृजेन्द्र तिवारी,जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह पिंकी, अनुपचंद्र गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि उतरौला हेमन्त जायसवाल,ब्लॉक प्रमुख,श्रीदत्तगंज गोविन्द सोनकर,ब्लॉक प्रमुख,बलरामपुर सदर,राकेश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख,गैण्डास बुजुर्ग प्रो.जे.पी. पाण्डेय, प्राचार्य,एमएलके पीजी कॉलेज अवधेश त्रिपाठी ‘तरुण’,जिला मंत्री,सुनीता मिश्रा,राजेश वर्मा, जिला मंत्री,विनय मिश्रा,रिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी,ओम प्रकाश त्रिगुणायत, मंडल अध्यक्ष, श्रीदत्तगंज सुरेश त्रिपाठी,मंडल अध्यक्ष,चाउरखाता राम निवास वर्मा,मंडल अध्यक्ष, गुमड़ी,शिव प्रताप सिंह,मंडल अध्यक्ष,गौरा,राम कृपाल शुक्ला,वरिष्ठ भाजपा नेतासमाजसेवी मंजू तिवारी,भाजपा नेत्री,दुष्यंत चौधरी,जिला उपाध्यक्ष (पिछड़ा वर्ग),प्रवीण सिंह ‘बिल्लू’,भाजपा नेता,घनश्याम तिवारी,एलडीबी चेयरमैन,राकेश गुप्ता,निवर्तमान मंडल अध्यक्ष,चाउरखाता शैलेन्द्र सिंह,रजनीश पाण्डेय,आलोक रंजन पाण्डेय,ओम प्रकाश वर्मा,वंदना पासवान,भाजपा नेत्री उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!