उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
प्रतिभावान छात्रों का होगा सम्मान समारोह

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। शिक्षा को चरित्र निर्माण, आत्म बोध और राष्ट्र निर्माण का साधन माना गया है।ग्रेडोरा संस्था और भारत विकास परिषद बलरामपुर द्वारा जनपद में सामान्य,गरीब और निर्धन वर्ग के पांच सौ छात्र छात्राओं का पी ई टी के माध्यम से उत्तीर्ण हुए का सम्मान समारोह 24 जनवरी दिन शनिवार को एम एल के पी जी कालेज बलरामपुर में आयोजित किया गया है,जिसमे मुख्य अतिथि जिलाधिकारी बलरामपुर,विशिष्ट अतिथि,कुलपति डॉ रवि शंकर सिंह, मां पाटेश्वरि विश्व विद्यालय बलरामपुर,मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेश चतुर्वेदी, एम एल के पी जी कालेज के प्राचार्य डॉ जे पी पांडेय, नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह,रहेंगे,जिनके कर कमलों द्वारा पी ई टी में पास छात्र छात्राओं का सम्मान होगा।




