गौतमबुद्धनगर : आबकारी विभाग ने किया 24 बोतल विदेशी शराब फॉर सेल इन चंडीगढ बरामद


दैनिक बुद्ध का सन्देश
आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में व पुलिस कमिश्नर एवं जिलाधिकारी के नेतृत्व में आबकारी विभाग निरंतर एक्शन में गौतमबुद्धनगर।
आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में व पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह एवं जिला अधिकारी सुहास एल0वाई0 के नेतृत्व में जनपद में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं अवैध शराब के व्यापार के विरूद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी गौतम बुद्ध नगर राकेश बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि आज आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 4 अभिनव शाही ,क्षेत्र 1 गौरव चन्द, क्षेत्र 2 रवि जायसवाल व क्षेत्र 5 चंद्रशेखर सिंह द्वारा सेक्टर 63 एच ब्लॉक के पास एक बजाज पल्सर मोटर साइकिल वाहन संख्या-न्च्37फ1338 से एक व्यक्ति शिवा चैधरी पुत्र प्रेमचन्द चैधरी निवासी ग्राम झूँगा पोस्ट शक्ति जिला कैलाली नेपाल को 999 पॉवर स्टार ब्राण्ड के 24 बोतल विदेशी शराब फॉर सेल इन चंडीगढ़(यू टी) ओनली के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने कहा कि आगे भी जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री को लेकर आगे भी जनपद में निरंतर गहन सर्च अभियान जारी रहेगा। उन्होंने अवैध शराब का कारोबार करने वालों को सचेत करते हुए कहा है कि उनके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतम बुद्ध नगर।




