उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
पुनः निर्मित हुआ बांसी नगरपालिका द्वारा निर्मित रूद्र योग मुद्रा

बांसी/सिद्धार्थनगर। नगर पालिका बांसी द्वारा निर्मित नगर से सट कर बह रही अचिरावती (राप्ती) नदी के उत्तर तरफ बने रुद्र योग मुद्रा का है। 31 मई शनिवार 2025 को जिले के उच्चस्तरीय गणमान्यों के उपस्थिति में लोकार्पण के बाद 22 दिनों के अन्दर ही इस पर शनि की साढ़ेसाती नजर आने लगी थी। वहीं पर राप्ती नदी के उत्तर तक पर रुद्र योग मुद्रा जिसका नये निर्माण के कारण मिट्टी बैठने से फर्श बैठ गया था, जो दोबारा बन कर तैयार हो गया। इस बारें में स्थानीय अखबारों में छपने के बाद नपा द्वारा संज्ञान में लिया गया। लगातार कार्य जारी रखकर रुद्र योग मुद्रा के फर्श और रेलिंग को सही कराया गया।




