गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोंडा

मुन्न खां चौराहा से बड़गांव पुलिस चौकी बहराइच रोड तक रोड किनारे का हटेगा अतिक्रमण-डीएम

गोण्डा जनपद की डीएम श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में उद्योग बंधु,श्रम बंधु व व्यापार बंधुओं की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।उद्योग बंधु की बैठक में सर्वप्रथम पिछले कार्यवृत्ति की अनुपालन स्थिति जानी गयी।डीएम ने उद्यमियों की समस्याओं से अवगत होते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त उद्योग के स्तर से आवेदनकर्ता की पात्रता व सभी संबंधित औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद अधिकारियों को अग्रसारित किया जाय।सभी लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारण हेतु विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया जाय।बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उद्योग बंधुओं एवं व्यापार बन्धुओं व श्रम बन्धुओं की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान समय से करना सुनिश्चित करें।बैठक में उपायुक्त उद्योग व अन्य विभाग के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा है कि व्यापार बन्धुओं व उद्योग बन्धुओं के व्यापार में अपेक्षित सहयोग करना सुनिश्चित करें।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उद्योग विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इंडस्ट्रियल एरिया हेतु जो भूखंड आवंटित किए गए थे उन सभी का गहनता पूर्वक जांच किया जाए, साथ ही जिन भूखंड अवंटी के द्वारा मौके पर उद्योग स्थापित कर संचालित किया जा रहा है, उनको छोड़कर जिनके द्वारा अभी तक उपरोक्त भूखंड पर किसी प्रकार का कोई कार्य नहीं किया जा रहा है, उनकी नियमानुसार निरस्त करने की कार्यवाही पूर्ण की जाए।बैठक में व्यापारियों ने अपने-अपने सुझाव दिये जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी मिलकर समस्या का समय से समाधान करायें।बैठक में युवा रोजगार योजना, इन्वेस्टर्स समिट सहित सभी अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई।बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि शहर में अतिक्रमण से जाम की बहुत बड़ी समस्या है जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एक टीम के साथ मुन्न खां चौराहा से बड़गांव पुलिस चौकी होते हुए बहराइच रोड तक टीम के साथ रोड की नपाई करके नियमानुसार सभी को अग्रिम सूचना देकर अतिक्रमण को हटाना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों से जाम की समस्याओं से निजात मिल सके।बैठक में जिला उद्योग अधिकारी बाबूराम, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह,आयकर विभाग के अधिकारीगण सहित उद्योग, व्यापार, श्रम बन्धु के पदाधिकारीगण अन्य सभी सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!