बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, एक गंभीर घायल

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर।बांसी कोतवाली क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बांसी पॉवर हाउस के पास उस समय हुआ जब दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।जानकारी के अनुसार, तारा गुजरौलिया गांव निवासी 60 वर्षीय बम बहादुर और 24 वर्षीय आकाश उर्फ काजू बांसी-बस्ती मार्ग स्थित बाजारडीह गांव में बरात में गए थे। देर रात दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बांसी पॉवर हाउस के पास सामने से आ रही अवधेश कुमार त्रिपाठी की बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।हादसे में बम बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल आकाश और अवधेश को स्थानीय लोगों की मदद से बांसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। अवधेश कुमार त्रिपाठी की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।इस संबंध में बांसी कोतवाल मृत्युंजय पाठक ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।



