पोषण भी पढ़ाई भी कार्यशाला आयोजित कर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। पोषण भी पढ़ाई भी भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित एक पहल है, जो बच्चों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए पोषण और शिक्षा दोनों पर जोर देती है. इस कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि वे बच्चों को खेल-आधारित गतिविधियों के माध्यम से शिक्षित कर सकें और उनकी पोषण सम्बन्धी आवश्यकताओं का भी ध्यान रख सकें। इसका लक्ष्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों को प्रारम्भिक बचपन देखभाल और शिक्षा प्रदान करना है, जिसमें कुपोषण प्रबंधन, व्यक्तिगत स्वच्छता और विकास की निगरानी भी शामिल है। जिसका मुख्य उद्देशय कुपोषण का प्रबंधन और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए पोषण सम्बन्धी नियम और आहार दिशानिर्देश सिखाना। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को खेल-आधारित शिक्षा, मातृभाषा में शिक्षण और शैक्षणिक सामग्री के उपयोग के बारे में प्रशिक्षित करना शामिल है। जिसके सम्बन्ध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विकास खण्ड बढ़नी सभागार में कार्यशाला आयोजित कर मंगलवार से तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस योजना के अन्तर्गत 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों को पोषण के साथ साथ गुणवत्तापरक शिक्षा दिया जायेगा। इसमें बच्चों के मानसिक विकाश, खेल के माध्यम से शारीरिक विकाश सामाजिक, भावनात्मक विकास आदि शामिल हैं। कार्यक्रम आयोजक बाल विकास परियोजना अधिकारी बढ़नी रविन्द्र कुमार यादव, ट्रेनर, अमृता त्रिपाठी रॉकेट लर्निंग संस्था से ,शिक्षा विभाग से उमेश कुमार, सुपरवाइजर नाजिया खातून, कविता तिवारी, प्रतिभागी, कामिनी श्रीवास्तव ,आशा शुक्ला, विमला, मीनू, इन्द्रावती, सरिता, अनुराधा त्रिपाठी, बबीता, सीमा, गीता पाठक आदि सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रही।




