ब्लाक शोहरतगढ़़ पर ग्राम प्रधानों ने खेली होली, मिठाई खिलाकर दी बधाई

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड शोहरतगढ़ कार्यालय के सामने प्रांगण में प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष जफर आलम के नेतृत्व में प्रधानों ने ब्लाक अधिकारियों व कर्मचारियों सहित प्रधानों के साथ होली खेली गई। इस दौरान फगुआ गीत के साथ अबीर गुलाल उड़ाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाई गई। दोपहर बाद ग्राम प्रधान, अधिकारी, कर्मचारी व ग्राम प्रधान इकट्ठा होकर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दिया। सदानन्द उपाध्याय ने एक से बढ़ कर फगुआ गीत गाये। इसके बाद सभी कर्मी एक-दूसरे को रंगों से सराबोर करने लगे। कर्मचारियों में मिष्ठान का वितरण किया गया। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष डा0 पवन मिश्रा ने कहा कि रंगों का पर्व सभी लोग सौहार्दपूर्वक मनायें। इस दौरान एडीओ पंचायत मोहन लाल, राम सिंह, पीयूष मिश्रा, पशुपतिनाथ चौधरी, अजीज अहमद, रिंकू सिंह, पप्पू गुप्ता, शिवशंकर चौधरी, रामदास, सरवन जायसवाल, विनोद कुमार, राजनेत उर्फ छोटू, पिन्टू पटेल, अजय चौहान, पंकज चौबे, विजय दूबे सहित अन्य लोग मौजूद रहें।


