गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोंडा

सीडीओ के निरीक्षण में मिली अव्यवस्थाओं पर कड़ी नाराजगी,तत्काल सुधार के निर्देश

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोन्डा। जनपद की मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने संपूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त विकासखण्ड तरबगंज स्थित बाल परियोजना अधिकारी कार्यालय,राजकीय पशु चिकित्सालय,सहायक विकास अधिकारी पंचायत कार्यालय, गोण्डा ज्ञान आवास,मनरेगा कार्यालय,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं खंड विकास अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी।निरीक्षण के दौरान कई कार्यालयों में अव्यवस्थाएं पाए जाने पर उन्होंने सख्त नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।बाल विकास परियोजना कार्यालय में भवन की दीवारों का प्लास्टर उखड़ा हुआ, फर्श क्षतिग्रस्त एवं स्टोर रूम में गंदगी पाई गई। कर्मचारियों के नाम पट्टिकाएं भी अनुपस्थित मिलीं। इस पर संबंधित अधिकारी को तत्काल मरम्मत एवं नाम पट्टिकाएं लगवाने के निर्देश दिए गए।राजकीय पशु चिकित्सालय में साफ-सफाई की स्थिति खराब मिली तथा अलमारी क्षतिग्रस्त पाई गई,जिसे शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए।ज्ञान आवास पुस्तकालय में बच्चों की उपस्थिति संतोषजनक पाई गई, जहां 8 बच्चे पंजीकृत हैं। पुस्तकालय में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिए गए।विकासखंड परिसर के कई आवासीय एवं गैर-आवासीय भवन में प्लास्टर टूटे हुए पाए गए एवं फ़र्श टूटे हुए पाए गए तथा भवन खराब स्थिति में पाए गए इस पर स्पष्ट निर्देश दिए गए कि नियमानुसार मरम्मत योग्य भवनों को शीघ्र ठीक कराया जाए तथा अनुपयोगी भवनों के निष्प्रयोजन की कार्यवाही नियमानुसार सुनिश्चित की जाए। खंड विकास अधिकारी कार्यालय में कक्षों एवं कर्मचारियों की नाम पट्टिकाएं नहीं पाई गईं,जिनके तत्काल स्थापना को निर्देश दिए गए।मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि कार्यालयों में स्वच्छता,पारदर्शिता एवं अनुशासन बनाए रखना सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा सभी अधिकारी समयबद्ध ढंग से निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!