गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

क्रिकेट खेलने के दौरान बच्चों में विवाद में युवक की पिटाई

सिद्धार्थनगर/मिश्रौलिया। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के नागचौरी गांव में शनिवार शाम क्रिकेट खेलने के दौरान बच्चों में विवाद हो गया। सूचना पर बीच बचाव करने पहुंचे एक युवक को मनबढ़ों ने बैट, हॉकी, स्टंप आदि से मारपीट कर घायल कर दिया। परिजन उसे सीएचसी खुनियांव ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मामले में पांच लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के नागचौरी गांव के बाग में शनिवार शाम बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर गांव निवासी आदित्य पाण्डेय से विवाद हो गया। आदित्य से विवाद होने की जानकारी होने पर उसके परिवार के गगन पांडेय (20) पुत्र घनश्याम पाण्डेय मौके पर पहुंच बीच बचाव करने लगा। इसके बाद दूसरे पक्ष के सत्यवान पांडेय और उनके पुत्र दौलत, सूरज, अंकित, सोनू ने स्टंप, हॉकी, बैठ आदि से गगन को मारपीट कर घायल कर दिया। मामले की जानकारी होते ही परिजन गगन को लेकर सीएचसी खुनियांव गए जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में गगन का इलाज चल रहा है। उसके सिर, कमर और हाथ में चोट आई है। गगन पांडेय के पिता घनश्याम पांडेय ने मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने मामले में सभी पांचों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष नारायन लाल श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार शाम दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई थी। नागचौरी निवासी घनश्याम पांडेय की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित पक्ष के एक युवक को चोटें आईं हैं। उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!