उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
09 मई को धूमधाम से मनाया जाएगा महाराणा प्रताप का 485 वॉ जन्मोत्सव

लोटन/सिद्धार्थनगर। अखिल क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा निर्णय लिया गया है कि महाराणा प्रताप का 485 वॉ जयंती धूमधाम से भारतवर्ष के प्रत्येक प्रांत के प्रत्येक जनपद में अपने सुविधानुसार मनाया जाए । अतः भारतवर्ष के समस्त प्रदेश अध्यक्षों,मंडल एवं जनपद अध्यक्षों से अनुरोध है कि अपने-अपने प्रदेश के प्रत्येक जनपदों में अपनी सुविधानुसार महाराणा प्रताप की जयंती मनाते हुए उसकी सूचना प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं प्रांतीय कार्यालय को भी देने का कार्य करें। भारतवर्ष के प्रत्येक राष्ट्रीय एवं प्रातीय पदाधिकारीगण अपने-अपने जनपदों में महाराणा प्रताप की जयंती मनाने में अपना योगदान देने का कार्य करें।




