गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

टोला कपिया चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम मोदी के मन की बात

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।भाजपा चिल्हिया मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में शोहरतगढ़ विधानसभा के बूथ 343 सिरवत के टोला कपिया चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 118वें एपिसोड को संबोधित कर रहे थे। मन की बात के 118वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस साल का यह गणतंत्र दिवस बहुत ही विशेष है। यह भारतीय गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ है। इस वर्ष भारत के संविधान के लागू होने के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। मैं संविधान सभा के उन सभी महानुभावों को नमन करता हूं, जिन्होंने हमें हमारा पवित्र संविधान दिया। इस वर्ष प्रयागराज में लग रहे महाकुंभ के बारे में भी विस्तृत चर्चा किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सदर राजेश मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष लालजी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गंगा मिश्रा, मंडल महामंत्री पद्माकर शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष श्रीराधे बाबा, बूथ अध्यक्ष राम नारायण सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के माध्यम से मोदी जी को लाइव सुना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!