गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नगर पालिका सिद्धार्थनगर में मनाया गया सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम

सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल की अगुवाई मेंझाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश

सिद्धार्थ नगर। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत कृष्णा नगर हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल की अगुवाई में व सदर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव की उपस्थिति में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और अपने आस-पास सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा स्वच्छता का संदेश देने व सुंदर स्वच्छ नगर,शहर,गांव रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाए है, जिसके क्रम में बृहस्पतिवार को मुख्यालय के श्री हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर कुछ सफाई कर्मी को सांसद के द्वारा साड़ी के रूप में अंगवस्त्र भी प्रदान किया गया। उन्होंने महिला सफाई कर्मियों से समय समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच कराते रहने को भी कहा गई। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एसपी अग्रवाल,सभासद व भाजपा नेता फतेबहादुर सिंह, रिंकु पल, मनोज बाबा, रुद्र यादव,सभासद बाल्मीकि नगर, सभासद सतीश रस्तोगी,दीपक गौड़,राजेश जायसवाल, आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!