चेयरमैन उमा अग्रवाल ने गोपाष्टमी पर्व पर गौवंशों को खिलाया गुड़ और केला, लिया आशीर्वाद

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। गोपाष्टमी पर्व को लेकर नगर पंचायत शोहरतगढ़़ स्थित छतहरा में अस्थाई गौशाला पर चौयरमैन शोहरतगढ़़ उमा अग्रवाल ने गायों और गोवंश को माला पहनाया, तिलक लगायें और आशीर्वाद लेकर सुख-समृद्धि की कामना की है। उन्होंने यह भी बताया कि गोपाष्टमी गाय और भगवान कृष्ण को समर्पित एक महत्वपूर्ण हिन्दू त्योहार है। यह उस दिन को याद करता है जब भगवान कृष्ण पहली बार ग्वाले बने थे। पौराणिक कथा के अनुसार, जब भगवान कृष्ण ने गौ चराना शुरू किया, तो वह 5 साल के थे। इस दिन, नंद महाराज ने पहली बार कृष्ण और बलराम को गायों को चराने के लिए जंगल में भेजा था। इस दिन गोवर्धन पूजा के बाद, इन्द्रदेव ने अपनी हार स्वीकार की थी, जिसके बाद भगवान कृष्ण ने ब्रजवासियों को इन्द्र के क्रोध से बचाया था। इस दिन गायों की पूजा करने से धन, सुख और समृद्धि आती है। विदित हो केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए कई अभिनव कार्यक्रम संचालित कर रही है। प्रदेश में गोपूजन के साथ-साथ संरक्षण और संवर्धन के लिए योजनायें भी चलाई जा रही हैं।




