चोरो के हौसले बुलन्द,एक ही रात तीन दुकानों में चोरी

दैनिक बुद्ध का संदेश
बढ़नी/तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के पचऊध चौराहे पर चोरों ने तीन दुकानों के शटर का ताला तोड़कर लैपटॉप, बैट्री, सामान सहित नकदी उठा ले गए। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के चंपापुर के रहने वाले हीरालाल यादव ने ढेबरुआ थाने में तहरीर देकर बताया कि ढेबरुआ क्षेत्र के पचऊध चौराहे पर उनकी बिल्डिंग मटेरियल की दुकान हैं। सोमवार की रात दुकान का शटर को तोड़कर उसमें रखे लैपटॉप, दो इन्वर्टर की बैट्री,आलमारी और काउंटर में रखे 50 हजार रुपये और अन्य सामान उठा ले गए। इसके अलावा चोरों ने झिंगहा निवासी मनोज चौधरी के किराने की दुकान में शटर के लॉक को तोड़कर उसमें से लगभग 55 हजार रुपये के खाने के सामान उठाकर ले भागे। वहीं, शोहरतगढ़ निवासी अमन वर्मा के ज्वेलरी की दुकान का भी शटर तोड़ दिया, लेकिन उसमें से कुछ ले नहीं जा सके। पीड़ितों ने कार्रवाई की मांग की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस संबंध में ढेबरुआ एसओ नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।




