उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
ग्राम पंचायत में सबरर्सिबल पम्प (समरसेबल) लगाने के नाम पर धन हड़पने का आरोप

बर्डपुर/सिद्धार्थनगर। जिले के विकास खण्ड बर्डपुर के ग्राम पंचायत बजहा में सबरर्सिबल पम्प (समरसेबल) लगाने के नाम पर धन हड़पने का आरोप लगाया गया है। आपको बता दें कि सबरर्सिबल पम्प के साथ ही इण्डिया मार्का (हैण्ड पम्प) रिपेयर के नाम पर भी गलत भुगतान का आरोप लगाया है। जिसको लेकर शिकायतकर्ता ने 1076 पर मुख्यमंत्री से शिकायत किया है। पूरा मामला विकास खण्ड बर्डपुर के ग्राम पंचायत बजहा है।




