गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

अज्ञात वाहन की ठोकर से सफाई कर्मी की मौत

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग के शोहरतगढ़-बढ़नी पर रविवार की रात अंसारी हास्पिटल के आगे बानगंगा मुख्य नहर के पास एक बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सिद्धार्थनगर भेज दिया। मृतक युवक की पहचान सफाई कर्मचारी के पद पर ग्राम पंचायत लेदवा में कार्यरत था। शोभनाथ उर्फ निरंजन पासवान पुत्र धीरज पासवान 36 वर्ष लगभग शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत मड़वा टोला नहरी का निवासी है। वह अपने घर नहरी से बाइक से बानगंगा की तरफ जा रहा था। किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे मौके पर ही मौत हों गयीं। इस सम्बन्ध में शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सिद्धार्थनगर भेज दिया गया है। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से अज्ञात वाहन की खोज की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!