ग्राम पंचायत बर्डपुर नं0-11 में हुआ चौपाल का आयोजन

सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बर्डपुर के ग्राम पंचायत बर्डपुर नं0-11 में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में ग्राम पंचायत सचिव आशुतोष के मौजूदगी में ग्रामीणों की फरियाद सुनीं गईं। इस दौरान ग्रामीणों ने पीएम आवास, शौचालय, कन्या सुमंगला आदि मांग उठाई। ग्राम पंचायत सचिव आशुतोष ने ग्राम पंचायत बर्डपुर नं0-11 में हुई चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। अनीता, सुनील, प्रदीप, किसलवती, शंकर, शकीला आदि लोगों ने सचिव से शौचालय की मांग की। ग्राम पंचायत सचिव आशुतोष को संबंधित व्यक्तियों की पात्रता की जांच कर सूची में नाम शामिल करके लाभ दिया जायेगा। चौपाल बैठक में त्रि-स्तरीय कमेटी के सदस्य सुधीर मिश्र, मो. सफीक व चंन्द्रावती ने गांव में अबतक हुए विकास कार्यों की ग्रामीणों को जानकारी दी। सचिव आशुतोष ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्रेशन करने की अपील की, फैमली आईडी, जन्म मृत्यु आदि इस दौरान त्रिस्तरीय कमेटी के सदस्य सुधीर कुमार मिश्र, मो. सफीक, चंद्रावती, रोजगार सेवक लालमोहन गुप्ता, तिलकधारी, मो. अजीम, अख्तरूँनिशा, सायरा खातून, किसलवती, नन्दलाल, फुला देवी, अजय चौधरी, प्रदीप कुमार, आदि मौजूद रहे।




