भनवापुर बीईओ राजेश कुमार का विवादित फोटो हुआ वायरल

भनवापुर/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के खण्ड शिक्षा अधिकारी भनवापुर राजेश कुमार पर फोटोशूट का बुखार चढ़ा है। आपको बता दें कि भनवापुर बीईओ राजेश कुमार अपने वाहन (गाड़ी) जिसका नं0- यूपी42 बीएक्स 6805 पर उत्तर प्रदेश सरकार के नाम वाले बोर्ड पर अपना पैर रख कर कराया फोटोशूट कराया है। जिसका फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो शासन और सरकारी मर्यादा को ठेंगा दिखा रहे हैं। अब सवाल यह उठता है कि भनवापुर बीईओ राजेश कुमार वायरल फोटो पर क्या कार्रवाई होगी? जनपद सिद्धार्थनगर के लोग शिक्षा विभाग की छवि को धूमिल पहुंचाने वाले भनवापुर बीईओ राजेश कुमार पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं उक्त छवि जो शिक्षा विभाग की छवि को धूमिल कर सरकार को नुकसान पहुंचाने वाले अधिकारी की ओर से कोई सफाई नहीं दिये हैं। अब देखना होगा कि उक्त अधिकारी पर कब तक जांच होती है और क्या सख्त कार्रवाई होगी?




