उत्तर प्रदेशबहराइच
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जनपद नियंत्रण कक्ष, दुर्गा पूजा विशेष नियंत्रण कक्ष, डायल-112 कक्ष का किया निरीक्षण

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा जनपद नियंत्रण कक्ष, दुर्गा पूजा विशेष नियंत्रण कक्ष, डायल-112 का निरीक्षण कर जनपद में दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन को सतर्क दृष्टि रखते हुए सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। मां दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं । जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद नियंत्रण कक्ष, दुर्गा पूजा विशेष नियंत्रण कक्ष, डायल-112 का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया, नियंत्रण कक्ष को सतर्क दृष्टि रखते हुए सूचनाओं व आदेश-निर्देश के त्वरित आदान-प्रदान व डायल-112 को क्षेत्र में मुस्तैद रहने व किसी भी सूचना पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।




