गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बस्ती : रामनगर ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की हुई बैठक

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। रामनगर ब्लॉक सभागार में रामनगर ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह की अध्यक्षता मे क्षेत्र पंचायत की हुई बैठक बैठक में ब्लॉक प्रमुख द्बारा बताया गया जनपद बस्ती का नाम वरिष्ठ नगर करने हेतु क्षेत्र पंचायत रामनगर में प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित हुआ ब्लॉक प्रमुख द्वारा एक पेड़ मां के नाम जो प्रधानमंत्री का अभिनव प्रयोग है उस क्रम में सभी सम्मानित क्षेत्र पंचायत सदस्यों और सभी सम्मानित ग्राम पंचायत अध्यक्षों से अनुरोध किया गया कि वह सभी अपने-अपने ग्राम पंचायत में अपने मां के नाम एक पेड़ लगाए और उनको संरक्षित समर्पित करें मुख्यमंत्री की अति महत्वाकांक्षी योजना निराश्रित महिला आवास योजना और दिव्यांग आवास योजना अधिक से अधिक पत्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने हेतु सभी सदस्यों से दिलाने का आग्रह किया और पशुपालन विभाग से आए डॉक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव द्वारा पशुपालन संबंधी अनेक योजनाओं तथा उसका लाभ कैसे लिया जा सकता है उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी मनरेगा योजना के बारे में विकास कुमार अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई कृषि विभाग के बारे के सहायक विकास अधिकारी श्री रामू प्रजापति द्वारा जानकारी दी गई तथा कृषि विभाग में संचालित योजनाओं तथा उनका लाभ कैसे ले सकते हैं

उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी पंचायत विभाग के योजनाओं के बारे में प्रमोद कुमार ग्राम विकास अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई समाज कल्याण विभाग में चल रहे योजनाओं के बारे में सोहेल खान सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई जिसमें वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा आग्रह किया गया की पात्र लाभार्थियों को लाभ अवश्य दिलाए एनआरएम विभाग तथा बाल विवाह योजना अधिकारी में चल रहे समस्त योजनाओं के बारे में रामकरण कारण द्वारा जानकारी दी गई क्षेत्र पंचायत मनरेगा योजना वर्ष 2024-25 की अनुपूरक व क्षेत्र पंचायत निधि का 2024- 25 की अनुपूरक कार्य योजना अनुमोदित की गई उक्त कार्यक्रम में संदीप यादव प्रतिनिधि, सुभाष यदुवंश सदस्य, विधान परिषद बस्ती, अविनेश चौधरी, सांसद प्रतिनिधि बस्ती, खंड विकास अधिकारी, समस्त ग्राम पंचायत सचिव, समस्त सहायक विकास अधिकारी, समस्त ग्राम पंचायत अध्यक्ष, समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!