उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट वीडियो वायरल

उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। मुकामी थाना क्षेत्र के पकड़ी पेट्रोलपंप के कर्मचारी से मारपीट का वीडियो शनिवार को शाम में इंटरनेट पर वायरल हो गया। जानकारी के मुताबिक ग्राहक शनिवार की शाम डीजल लेने पेट्रोलपंप पर चला गया गैलन लेकर गया था । तेल लेकर घर गया फिर वापस आकर पेट्रोलपंप पर मौजूद कर्मचारी पर तेल कम देने के आरोप लगाकर बहस करने लगा और पिटाई शुरू कर दी। भीड़ बढ़ने पर सभी फरार हो गए। मारपीट का वीडियो अब सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है । थाना अध्यक्ष हरे कृष्ण उपाध्याय ने बताया की वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच की जा रही है ।जल्द ही जो भी दोषी होंगे उनपर कार्यवाही की जाएगी।




