गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पुलिस ने बैरिया गांव के पास एक ट्रैक्टर ट्राली पर लदी बालू को पकड़ा

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र ढेबरूआ में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभी ताजा मामला रविवार का है। जहां पर ढेबरुआ थाना क्षेत्र अन्तर्गत बैरिया गांव के पास अवैध बालू खनन के दौरान ढेबरुआ पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर थाने पर लाकर खड़ा कर दिया है। सूत्रों की मानें तो ट्रैक्टर ट्राली बिना नम्बर प्लेट की है। जो काफी दिनों से अवैध खनन में चल रही थी। सूत्रों द्वारा बताया जाता है कि मुखबिर के जरिये स्थानीय पुलिस ने सूचना के आधार पर पहुंचकर देखा तो एक ट्रैक्टर ट्राली जिस पर बालू लदा हुआ था। उक्त ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने लाकर थाने पर खड़ा कर रखा है। जिसे लेकर कई तरह की चर्चाएं है। ज्ञातव्य हो कि अभी कुछ दिन पहले ढेबरुआ थाना परिसर में दो ट्रैक्टर ट्राली जिस पर गेहूं लदा हुआ था, थाना परिसर में खड़ा था, जिसे लेकर भी कई तरह की चर्चाएं है, जो अब उस स्थान पर नहीं हैं। किस मामले में गेहूं लदा ट्रैक्टर ट्राली खड़ा किया गया था, इस बात की जानकारी किसी को नही है। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी ढेबरुआ गौरव कुमार सिंह का कहना है कि बालू लदी एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी गई है, जिस पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!