गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : डॉ एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल मैन के रूप में जाने जाते हैं: बिंद्रेश गुप्ता नायब तहसीलदार

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। भारत के महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। डॉ कलाम एक वैज्ञानिक होने के साथ-साथ भारत के आदर्श नागरिक भी थे।जिनके अंदर त्याग करूणा, संकल्प व कठोर अनुशासन जैसे तमाम गुण थे।उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट वैज्ञानिक कार्य कर भारत को विश्वमंच पर सशक्त वैज्ञानिक राष्ट्र बनाया। उक्त विचार जिला एकीकरण समिति सिद्धार्थ नगर द्वारा राजा रतन सेन पीजी कॉलेज बांसी के सभागार में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि बिंद्रेश गुप्ता नायब तहसीलदार बासी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ संतोष कुमार सिंह प्राचार्य राजा रतन सेन पीजी कॉलेज बांसी ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का विराट व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है ।हमें रामेश्वरम में उनके पैतृक स्थान पर जाने का सौभाग्य प्राप्त हो चुका है। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल मैन के रूप में भी जाने जाते हैं ।उन्होंने भारत को रक्षा क्षेत्र में तमाम महत्वपूर्ण योगदान दिया। पोखरण में परमाणु विस्फोट करा कर उन्होंने हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नारे जय जवान जय किसान और जय विज्ञान को सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया। ऐसे महान वैज्ञानिक सपूतों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से भारत भूमि ऋणी है। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत सिद्धार्थ शंकर पांडे व संचालन डॉ हंसराज कुशवाहा ने किया। उक्त अवसर पर विभागाध्यक्ष वीएड डॉअर्चना मिश्रा, प्रो सभी शरीफुद्दीन खान, डा ब्रह्म सिंह,असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मनोज कुमार सोनकर, छात्राध्यापिका शिवानी मद्धेशिया, शालिनी मिश्रा, आकांक्षा त्रिपाठी,समेत तमाम लोगों ने अपने विचार व्यक्त किया ।कार्यक्रम में तमाम अध्यापक,अध्यापिका व स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!