गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बांसी थाने पर हुआ ग्राम चौकीदारों को शीतकालीन कम्बल का वितरण

बांसी। सोमवार को क्षेत्राधिकारी बांसी रोहणी यादव द्वारा कोतवाली परिसर में ग्राम चौकीदारों को शीतकालीन कम्बल वितरित किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी बांसी ने ग्राम चौकीदारों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम चौकीदार पुलिस एवं जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। गांव स्तर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, बाहरी व्यक्तियों अथवा आपराधिक घटनाओं की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी बांसी ने यह भी कहा कि पुलिस प्रशासन ग्राम चौकीदारों की सुविधा, सुरक्षा एवं कल्याण के प्रति सदैव संवेदनशील है और भविष्य में भी इस प्रकार के कल्याणकारी प्रयास निरंतर किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक श्री मृत्युंजय पाठक, हेड मुहर्रिर सुशील चौहान, उ0नि0 छोटेलाल यादव, का0 अजय कुमार, का0 राजदेव चौहान, मुख्य आरक्षी सुनील दूबे, का0 घनश्याम सिंह सहित थाना कोतवाली बांसी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कम्बल प्राप्त कर ग्राम चौकीदारों द्वारा पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!