गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

औरैया : जल भराव से बच्चे व अन्य लोग परेशान अधिकारियो ने अभी तक नही ली सुध

दैनिक बुद्ध का सन्देश
फफूँद,औरैया। पिछले सप्ताह क्षेत्र में हुई वर्षा के बाद नाले में बाढ़ आ गई है। जिससे पूरे नगर पंचायत के क्षेत्र में पानी भरा है।जिससे लोग परेशान है गुहार के बाद भी परेशान लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है बाढ़ के प्रकोप से आधा कस्बा पानी से डूबा है। कस्बे मे नाले के पास सटे तालाब व नाले मे जल कुम्भी से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।

पानी के जल भराव से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पानी के प्रकोप से नगर पंचायत के क्षेत्र बाबा का पुरवा, ताहरपुर नई बस्ती, लोधियान, कटरा मनेपुर, चमनगंज नई बस्ती, महावीर नगर तथा मुख्यालय से जोड़ने वाला करही रोड लगातार 5 दिन बीत जाने के बाद पानी में कोई कमी नहीं आई है। बढे हुए पानी को देखने कोई अधिकारी, जन प्रतिनिधि नहीं पहुंचा है। कटरा मनेपुर में बने प्राथमिक विद्यालय में विद्यालय के चारों तरफ पानी भरा होने से छात्र-छात्राओं व शिक्षकों की परेशानी बढ़ गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!