विजन स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन

सिद्धार्थनगर। दृष्टि दिव्यांग और जन्मजात मोतियाबिन्द से ग्रसित छात्रों के लिए श्राफ चेरिटेबल और समेकित शिक्षा द्वारा प्रकाश योजना के तहत विजन स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक करुणापति त्रिपाठी ने बताया कि बांसी तहसील का बीआरसी में गुरुवार को, डुमरियागंज बीआरसी में शुक्रवार, शोहरतगढ़ बीआरसी में शनिवार को और तीन नवम्बर को नौगढ़ बीआरसी पर कैम्प का आयोजन किया जायेगा। बताया कि इसके लिए बच्चों का निर्धारित प्रारूप पर सूचना भर कर प्रतिभाग कराया जायेगा, चार से आठ वर्ष के ऐसे बच्चे जिनका विद्यालय में नामांकन हों अथवा न हो कैम्प में प्रतिभाग कर सकते हैं। बच्चों का स्क्रीनिंग करते हुए जिनको चश्मे की आवश्यकता है। उनको उनके विजन के आधार पर चश्मा उपलब्ध कराया जायेगा। जिन बच्चों को किसी प्रकार के उपचार अथवा ऑपरेशन की आवश्यकता है उनको ऑपरेशन हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क किया जायेगा।




