सपा कार्यालय पर मनाई गई बाबा साहब की जयन्ती

शोहरगढ़/सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय शोहरतगढ़ पर संविधान निर्माता, भारत रत्न, बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के 134वीं जयन्ती पर सोमवार को बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष सपा हरिनरायन यादव ने कहा कि बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर ने ही संविधान में सभी वर्गों के उत्थान एवं अधिकार दिया। वहीं छात्रसभा के जिलाध्यक्ष विष्णु उमर ने कहा कि बाबा साहब भारत के संविधान निर्माता और महान समाज सुधारक थे। उन्होंने शिक्षा को सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम बताया और कहा कि शिक्षा ही वह हथियार है, जिससे व्यक्ति अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है। युवा सपा नेता रामू यादव ने कहा कि डॉ0 अम्बेडकर ने सामाजिक न्याय और संविधान निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ0 अम्बेडकर की जयन्ती कार्यक्रम के दौरान बलराम चौरसिया, गुड्डू सिंह, सोनू खान, गोलू खान, शनि खान, हरीराम, आकाश कुमार, मातादीन, राहुल यादव, संदीप यादव, असलम अंसारी, अभिषेक वर्मा, अली अहमद समेत आदि लोग मौजूद रहें।



