महनुआ खास गाँव में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, लाखों के जेवरात और नगदी उडाए

भनवापुर/सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के महनुआ खास गाँव में रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने छोटे लाल यादव पुत्र नोहर यादव के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। परिवार के सदस्यों के अनुसार, रात करीब 12रू30 बजे घटना को अंजाम दिया गया। उस समय परिवार के सभी लोग घर के बरामदे में सो रहे थे। उसी दौरान चोरों ने सोते हुए परिजनों पर कुछ अज्ञात वस्तु फेंककर उन्हें बेहोश कर दिया और मौके का फायदा उठाकर घर के अंदर रखे जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए। फूल चंद यादव ने बताया, ष्मैं बाहर लेटा हुआ था और पत्नी को मोबाइल चार्जिंग करने के लिए दिया ही था कि अचानक किसी ने मेरे ऊपर कुछ फेंका। उसी पल मैं बेहोश हो गया। थोड़ी देर बाद पत्नी पर भी फेंका गया जिससे वह भी बेहोश हो गई। तभी चोरों ने पूरे घर को खंगाल डाला और कीमती सामान समेट ले गए। चोरी हुआ सामान इस प्रकार है। हार 3 तोला,झुमकी 2 जोड़ी,टीका 1 तोला,नथिया 1,करधन 1,पायल 6 जोड़ी, अन्य आभूषण (टप, बारकसी आदि) नगदी ₹13,500 रुपए जानकारी के अनुसार, चोरों ने घर में रखे जेवरात को भूसे में छिपाकर रखा गया था,जिसे उन्होंने बारीकी से ढूँढ निकाला। इससे स्पष्ट होता है कि यह चोरी पूरी तरह सुनियोजित थी और चोरों को घर की जानकारी पहले से थी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस लगभग डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुँची। पुलिस टीम ने घर का निरीक्षण कर प्रारंभिक जाँच शुरू कर दी है। इस वारदात के बाद महनुआ खास गाँव समेत पूरे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का वातावरण बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।




