पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि

भनवापुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के मन्नीजोत चौराहे पर में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों को भाजपा कार्यकर्ताओं वा क्षेत्रीय युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मन्नीजोत चौराहे पर कैंडल मार्च निकालकर मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन भी रखा गया। इस दौरान प्रधान संघ के भनवापुर ब्लॉक अध्यक्ष लालजी शुक्ला ने कहा कि अब आतंकवाद खात्मे के तरफ बढ़ रहा है हमारी सरकार किसी भी हाल में आतंकवादियों को बख्शने वाली नहीं है। वहीं पेडरियाजीत में बलेसर यादव रामसेवक राजभर व ग्राम प्रधान नरेंद्र दूवे की अगुवाई में आतंकवादियों का पुतला फूंका गया और आतंकवादियों व पाकिस्तान को सबक सिखाओ के नारे लगाए,हिंदू या वाहिनी तत्वावधान में कैंडल मार्च निकाला गया इटवा रामलीला मैदान से शिव शक्ति मंदिर पर समापन किया गया। इस दौरान शत्रुघ्न मिश्रा, संजय मिश्रा,शिव बहादुर वर्मा,अमन मिश्रा,राहुल, हनुमंत यादव,शिवबालक चौरसिया, बलराम चौरसिया, ईश्वरदीन पाण्डेय,संजय मिश्र,राम कृपाल चौधरी,विवेक श्रीवास्तव, अशोक कुमार पाण्डेय,विन्दराज गिरि, कप्तान सिंह,राम शब्द उपाध्याय, छोटू चौहान, विनोद सोनी,मयाराम भारती,पंकज कुमार पाण्डेय, शिव कुमार वर्मा, सुमित्रानंदन श्रीवास्तव,रामदेव बाबा,मनोज विश्वकर्मा,गोपाल पाण्डेय, रंजीत यादव, विजलू मौर्य, महेश चौहान, दुर्गा प्रजापति,वृजेश पाठक, सुबाश यादव,मदन यादव विश्राम यादव, रामबली चौधरी,विनोद सोनी,राम नरेश यादव रामकुमार चौधरी, रामशब्द उपाध्याय,वृजेश मौर्य,हजारी प्रसाद गुप्ता,मयाराम भारती आदि लोग मौजूद रहे।




