गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

डायट सिद्धार्थनगर में एकीकृत शिक्षक प्रशिक्षण सम्पूर्ण का प्रथम बैच संपन्न

बांसी/सिद्धार्थनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बांसी सिद्धार्थ नगर में उप शिक्षा निदेशक/ प्राचार्य उमेश कुमार त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ प्रवक्ता लालजी कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुशंसाओं व राष्ट्रीय पाठ्यचर्या 2023 के आलोक में सम्पूर्ण माड्यूल पर आधारित पाँच दिवसीय जनपद स्तरीय एकीकृत शिक्षक प्रशिक्षण के प्रथम बैच का सकुशल समापन हुआ। प्रशिक्षण में निपुण भारत मिशन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, कला एवं संगीत, स्वास्थ्य शिक्षा एवं खेल, एनसीईआरटी आधारित नवीन पाठ्य पुस्तकों का समेकित प्रयोग, हिंदी भाषा शिक्षण, संस्कृत भाषा शिक्षण, नैतिक शिक्षा एवं मूल्य बोध, शिक्षण योजना निर्माण, जीवन कौशल प्रशिक्षण, अंग्रेजी भाषा शिक्षण, आकलन एवं समग्र प्रगति पत्र, गणित शिक्षण, अनुभवात्मक शिक्षण एवं पुस्तकालय प्रयोग, शिक्षण में आईसीटी का प्रयोग, समावेशी शिक्षा, कक्षा-कक्ष प्रबंधन व विद्यालय प्रबंधन के साथ ही आपदा प्रबंधन और साइबर क्राइम जैसे समसामयिक विषयों पर भी सत्र आयोजित किए गए। इस प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी के रूप में श्रवण कुमार डायट-प्रवक्ता ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण से विद्यालयों में कक्षा-शिक्षण सहज व बच्चो के लिए रुचिकर हो जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्राचार्य डायट ने भी सभी प्रतिभागियों को अपना मार्गदर्शन प्रदान किया। इस प्रशिक्षण में सन्दर्भदाता के रूप में डायट-प्रवक्ता मंजुला यादव, महेंद्र कुमार यादव , पंकज कुमार व अनिल कुमार बिंद ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशिक्षण के दौरान डायट प्रवक्ता मो.युनुस, सतीश कुमार धवन, धर्मेंद्र कुमार, अनुराग कुमार श्रीवास्तव डॉ प्रतिभा सिंह, अंजना वर्मा व फुरकान अहमद उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!