गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

स्वयंसेवकों ने व्यायाम, सूर्य नमस्कार कर शोहरत नाथ मन्दिर के प्रांगण की की साफ-सफाई

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना (छैै) अन्तर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन (रविवार) की शुरुआत स्वयंसेवकों के द्वारा व्यायाम, सूर्य नमस्कार एवं शोहरत नाथ मन्दिर के प्रांगण की साफ-सफाई के साथ किया गया। स्वयंसेवकों द्वारा गोंद लिए गये गांधीनगर वार्ड नं0-10 एवं शिवनगर व वार्ड नं0-09 में जाकर राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वामी विवेकानन्द एवं रानी लक्ष्मीबाई इकाइयों ने शैक्षिक कार्यशाला का कार्यक्रम चलाया, जिसमें बच्चों और वयस्कों को शिक्षा के लाभ और इसका मानव के जीवन के ऊपर प्रभाव पर परिचर्चा की गयी। अपराह्नन के बाद बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य विषय था ष्स्वस्थ एवं चरित्रवान युवाओं का निर्माण। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रसायन विज्ञान विभाग के भूतपूर्व विभागाध्यक्ष डॉ0 एम0एन0 सिंह0 एवं विशिष्ट वक्ता प्राणी विज्ञान विभाग से सहायक आचार्य डॉ0 धर्मेन्द्र सिंह थे। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया। जिसके बाद एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की गयीं। मुख्य वक्ता डॉ0 एम0एन0 सिंह ने स्वयंसेवकों से कहा कि युवाओं का स्वस्थ और चरित्रवान निर्माण सुनिश्चित करने के लिए, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवार, समाज, और नैतिकता के सभी पहलुओं पर ध्यान देना आवश्यक है। इससे न केवल व्यक्तिगत विकास होता है, बल्कि समाज और राष्ट्र का समग्र विकास भी संभव होता है। विशिष्ट वक्ता डॉ0 धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि एनएसएस के कार्यक्रम और गतिविधियां छात्रों को स्वस्थ, चरित्रवान और जिम्मेदार नागरिक बनाने में सहायक होती हैं। यह समाज और राष्ट्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करती है। इस कार्यक्रम का संचालन रानी लक्ष्मीबाई इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 ए0के0 सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन स्वामी विवेकानन्द इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 राम किशोर सिंह ने किया। तत्पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने देशभक्ति गीत एवं कविताओं की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अन्त में स्वयंसेवकों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना लक्ष्य गीत ष्उठे समाज के लिए उठे उठे …..ष् एवं राष्ट्रगान का गायन किया गया। उक्त कार्यक्रम में डॉ0 अजय सिंह, शमसीरूल इस्लाम, सुशील कुमार तथा छात्र-छात्राओं में शिवांगी, स्वाति, समीक्षा, नीलू, संजय, फारूख सहित अन्य लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!