चिल्हियां पुलिस ने हत्यारोपी 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश/निर्देश के क्रम में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ सुजीत कुमार राय के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक चिल्हियां रामदेव थाना चिल्हियां मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 70/2025 धारा 103(1) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 04 अभियुक्तों को दिनांक 26.07.2025 जीतपुर में बनी पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तों को रविवार को मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों में क्रमशः राम सुभग निषाद उर्फ बैगन पुत्र शंकर, हरिकिशुन निषाद पुत्र तीडी निषाद, शिवालाल उर्फ गुल्ले पुत्र रामसुभग निवासी बर्डपुर नं0-13, टोला बसावनपुर थाना चिल्हियां एवं अख्तर पुत्र वजहूल कमर साकिन बर्डपुर नं0-13, टोला जीतपुर थाना चिल्हियां जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष चिल्हियां रामदेव, उप निरीक्षक शारदा प्रसाद कांस्टेबल आलोक यादव, कांस्टेबल राजेन्द्र यादव व कांस्टेबल सुनील कुमार मौजूद रहें।




