गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती : नामाकंन प्रकिया के प्रथम दिन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सिद्धेश सिन्हा की पत्नी विनीता सिन्हा ने नगर पालिका बस्ती के अध्यक्ष पद को लेकर अपना पर्चा खरीदा

दैनिक बु़द्ध का संदेश
बस्ती। प्रदेश में चल रहे निकाय चुनाव को लेकर दूसरे चरण के नामाकंन प्रकिया आज से शुरु हो गया। नामाकंन प्रकिया के प्रथम दिन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ तय नेता सिद्धेश सिन्हा की पत्नी विनीता सिन्हा ने नगर पालिका बस्ती के अध्यक्ष पद को लेकर अपना पर्चा खरीदा।

आपको बताते चलें कि श्री सिन्हा के द्वारा नगर पालिका चुनाव को लेकर चल रहे आरक्षण प्रक्रिया को लेकर न्यायालय तक का दरवाजा खटखटाया था जिसमें उन्हें जीत मिली और बस्ती नगर पालिका क्षेत्र की सीट सामान्य महिला हो गई समाजवादी चिंतक सिद्धेश सिन्हा का पूरा परिवार लोहिया, जय प्रकाश, एवं मुलायम सिंह यादव की विचारधारा को लेकर चलने वाला है विगत 40 वर्षों से सिद्धेश सिन्हा पार्टी की सेवा कर रहे हैं। सिद्धश सिन्हा के नामांकन से जहां राजनैतिक गलियारों में चर्चा जोर पकड़ रही है तो वही अंकुर वर्मा और उनकी पत्नी ने टिकट की आस में कांग्रेस छोड़ समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है।देखना यह है कि समाजवादी पार्टी किसे अपना उम्मीदवार घोषित करती है।

Related Articles

Back to top button