गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी शिकायतें

बलरामपुर। जनमानस की शिकायतों एवं समस्याओं के प्रभावी निराकरण हेतु डीएम पवन अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में तुलसीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान डीएम द्वारा जनमानस की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना गया एवं कतिपय शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समयावधि के भीतर किए जाने को निर्देशित किया गया।भूमि विवाद एवं लॉ एंड ऑर्डर से जुड़े मामलों में राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिकायतें के निस्तारण में गलत रिपोर्टिंग पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान एसडीएम तुलसीपुर,परियोजना निदेशक डीआरडीए , जिला विकास अधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!