छात्रों को मेहनत और लगन के साथ हर काम करना चाहिए: नरेन्द्र मणि त्रिपाठी

पथरा। डुमरियागंज क्षेत्र अन्तर्गत कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय तुरकौलिया तिवारी के प्रांगण में शनिवार को वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन महिला दिवस के अवसर पर किया गया। जहां पर क्षात्र छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छात्रों को मेहनत और लगन बनाए रखने में हमेशा तत्पर रहना चाहिए। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वन्दना तथा सरस्वती वंदना के साथ-साथ स्वागत गीत से हुआ। जिसमें विभिन्न संस्कृत कार्यक्रम आयोजित किए गये। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बाल विवाह नाटक, शिक्षा का महत्व गीत तथा मोबाइल साइड इफेक्ट नशा, मुक्ति नाटक आदि प्रमुख रहा। कार्यक्रम में निशा वंदना कैटरीना दिव्या आरती रानी लक्ष्मी कृष्णकांत अजय युवराज आदि द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। ग्राम प्रधान मोहम्मद इसहाक द्वारा बच्चों को प्रोत्साहन दिया गया। इस दौरान विद्यालय के अध्यापक विनायक त्रिपाठी, आलोक रंजन, राजेश कुमार चौधरी, लवकुश विश्वकर्मा, अजीत सिंह ,सीमा सिंह, नगमा इरम खान, सियाराम , सत्येश कुमार चौधरी सहित आदि लोग मौजूद रहे।




