गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नेपाल राष्ट्र के नागरिक को एनडीपीएस एक्ट में 10 साल की सजा, एक लाख का जुर्माना

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा से सटे सिद्धार्थनगर जिले की अदालत ने नारकोटिक ड्रग्स एण्ड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के एक मामले में नेपाल राष्ट्र के एक नागरिक को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रथम) मोहम्मद रफी ने दोषी पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। पूरा मामला मामला 2017 का है, जब शोहरतगढ़ थाने में लक्ष्मण यादव (कौलेश्वर यादव के पुत्र), जो नेपाल के कपिलवस्तु जिले के कृष्णानगर थाना क्षेत्र के कर्मा गांव का निवासी है, के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम -1985 की धारा 8/21 के तहत केस दर्ज किया गया था। इस मामले की सुनवाई के बाद, अदालत ने लक्ष्मण यादव को दोषी पाया और उसे 10 साल सजा सुनाई। अदालत ने आरोपी के खिलाफ लगे आरोपों को सही पाया और यह फैसला सुनाया। इस मामले में शासन की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता रामसूरत ने जोरदार पैरवी की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!