विद्यालय के समस्त स्टाफ ने दी बधाई व शुभकामनाए

पयागपुर। राज्य अध्यापक पुरस्कार हेतु चयनित श्रीराम जानकी शिव संस्कृत विद्यालय परसिया आलम के प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन शुक्ला को विद्यालय परसिया आलम के समस्त स्टाफ, उच्च प्राथमिक विद्यालय कंजेभरिया तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरा कमाल के समस्त स्टाफ के द्वारा बधाई व शुभकामनाएं भी दी गयी, बधाई व शुभकामनाओ के बाद कृष्ण मोहन शुक्ल को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया स बधाई व स्मृति चिन्ह प्रदान करने वालों में उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला मंत्री राजेश कुमार मिश्र, नोडल शिक्षक संकुल व उपाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, संस्कृत विद्यालय के अखिलेश मिश्र अलोक तिवारी, प्रमिला गुप्ता, संजय सिंह भदौरिया, उमा शंकर शुक्ल, मधू यादव, सिया लली सिंह, दिनेश कुमार, महिमा दुबे, रत्ना सिंह आदि शिक्षकों के साथ विशेश्वरगंज ठोरिया निवासी किसान नेता अशोक कुमार शुक्ल ने भी अपने स्तर से सम्मानित किया




