प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. महेंद्र चतुर्वेदी ने लगाया हमले की कोशिश एवं गाली गलौज का आरोप

दैनिक बुद्ध का संदेश
उसका बजार। पूर्व प्रधान जोखन प्रसाद चौधरी और उनके पांच बेटो के द्वारा गाली गलोज करने एवं विश्व हिन्दू महासंघ भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. महेंद्र चतुर्वेदी, राम बुझावन पासवान, अनवर अली, गंगाराम सहानी पर हमला करने का प्रयास किया गया जिसके लिए बाहर से गुंडे भी बुलाये गए एवं मारपीट कर भय का माहौल बनाने का प्रयास किया गया जिसका वीडियो साक्ष्य भी प्रस्तुत किया गया जिसमे पूर्व प्रधान जोखन चौधरी, उसका बेटा भूपेंद्र चौधरी, संजय चौधरी, उपनेश चौधरी और गाली देतते दिख रहे और सतेंद्र चौधरी बेल्ट निकाल कर मारपीट करने की धमकी देता नजर आ रहा है सुनने मे आया है की पिछले कई वर्षों से ये लोग ऐसा करके पूरे गाँव मे भय का माहौल बनाते रहते हैं और लोगों को डरा धमका कर वोट लेकर प्रधान पद भी हासिल करते हैं! वीडियो मे पूर्व प्रधान जोखन चौधरी सफाई कर्मी राम बुझावन को जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली देता नजर आ रहा है! इस तरह के कार्यों को करना इन्होने अपना पेशा बना लिया है इनका परिवार लम्बा है इसलिए आये दिन लोगों को परेशान करते हुए भय का वातावरण विकसित करते रहते हैं, दलाली, मक्कारी एवं गांव के लोगों का पैसा ऐठना एवं मांगने पर मारने पीटने की धमकी देकर डराना इनका कार्य है! थाने पर सांठ गाँठ करके पीड़ितों पर मुकदमा भी लिखवाते है! उक्त घटना के पश्चात् इन्होने पीड़ितों के ऊपर झूठा मुकदमा कराने का प्रयास भी किया गया है उनके पास पांच-पांच बेटे हैं जिनको साथ लेकर पांच गाली दिलवाते एवं मारपीट कराने की कोशिश करते हुए देखें जा रहे हैं!सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो।




