इंडियन बैंक शाखा प्रबंधक और कर्मचारियों की उदासीनता के कारण खाता धारक हो रहे परेशान
आए दिन केवाईसी को लेकर बैंक कर्मचारियों और खाता धारकों के बीच होता रहता विवाद
दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच |बहराइच जिले के कैसरगंज में लखनऊ बहराइच हाईवे पर स्थित इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक तथा कर्मचारी की उदासीनता के कारण खाता धारकों से आए दिन केवाईसी करने के लिए विवाद होता रहता है|इस संबंध में जब मीडिया ने बैंक परिसर का जायजा लिया तो वहां पर देखा गया कि खाताधारक आपस में विवाद करते हुए देखे गए जबकि बैंक अधिकारी द्वारा खाताधारक को बताया गया कि आप सीधे डाकखाने में जाकर खाता खुलवा लीजिए ; जिससे सरकार द्वारा जो भी दिया जाए सुविधा आपको आसानी से उपलब्ध हो सके | यही नहीं बहुत पुराना इलाहाबाद तथा इंडियन बैंक कैसरगंज में स्थापित है | यहां पर जो भी खाता धारक आता है उसको कर्मचारियों द्वारा सही से दिशा निर्देश नहीं दिया जाता है जिससे आए दिन खाताधारक को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है | इंडियन बैंक के खाताधारक राम संवारे यादव ने बताया कि डेढ़ 2 महीने से बैंक का चक्कर लगा रहा हूं मगर बैंक वाले केवाईसी नहीं कर रहे हैं तथा हम लोगों की बात कोई नहीं सुन रहा है सुबह से शाम तक लाइन लगाकर खड़े रहते हैं फिर अपने घर वापस चले आते हैं ;वहीं खाताधारक ममता देवी ने भी बताया कि एक महीने से बैंक पर दौड़ लगा रहे हैं मगर बैंक वाले किसी की नहीं सुनते हैं | जनता के लिए स्थापित किए गए बैंक के कर्मचारियों की मनमानी के तहत जनता को सुविधा नहीं मिल रही हैं तो जनता बैंक संबंधी काम के लिए कहां जाए |





