गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोंडादेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गोंडा : शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोंडा। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के जंहगिरवा निवासी अभिषेक सिंह उर्फ भोलू (32) पुत्र स्व. राकेश सिंह की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक भोलू सिंह एक शादी समारोह में शामिल होकर शनिवार की देर रात बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे।

तभी गोंडा-लखनऊ मार्ग स्थित जंहगिरवा रेलवे क्रासिंग के समीप उनकी बाइक रेलिंग से टकरा गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई में जुटी हैं। वहीं परिजनों में कोहराम मचा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!