कैरियर गाइडेंस मेलाराजकीय हाईस्कूल में हुआ आयोजित

तेजवापुर/बहराइच। राजकीय हाईस्कूल टेंडवा सिस्टीपुर में कैरियर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्रों ने कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम के माध्यम से भविष्य संवारने के लिए विविध मार्ग को जाना। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीआईसी रमपुरवा के प्रधानाचार्य डॉ अमित कुमार पांडेय फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ किया।मेले में छात्र-छात्राओं को विभिन्न कैरियर विकल्पों, शैक्षणिक क्षेत्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं, तकनीकी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तृत एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की गई। विशेषज्ञों ने बदलते समय की चुनौतियों के अनुरूप सही दिशा चुनने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और छात्रों को अपनी रुचि एवं योग्यता के आधार पर लक्ष्य तय करने हेतु प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सार्थक एवं उपयोगी आयोजनों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानाचार्य बच्छराज ने मुख्यअतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डा. अमित कुमार पांडेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह कैरियर गाइडेंस मेला विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी सिद्ध हुआ और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर जीआईसी रमपुरवा प्रधानाचार्य अंबरीष कुमार मिश्रा समेत शिक्षक – शिक्षिकाएं मौजूद रहें।



