मुख्यमंत्री को भेंट की गई आदि शक्ति माँ पाटेश्वरी तीर्थ धाम पर विशेष पुस्तिका

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। चौत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री को आदि शक्ति माँ पाटेश्वरी जी तीर्थ धाम के धार्मिक,आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व पर आधारित एक विशेष पुस्तिका भेंट की गई। इस पुस्तिका में तीर्थ धाम की प्राचीनता,गौरवशाली परंपरा तथा जनआस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया गया है। पुस्तिका में मंदिर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि,आस्था के केंद्र के रूप में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका तथा श्रद्धालुओं के लिए इसकी आध्यात्मिक महत्ता का विस्तृत वर्णन शामिल है। इसके माध्यम से माँ पाटेश्वरी धाम की सांस्कृतिक विरासत और क्षेत्रीय पहचान को भी प्रमुखता से दर्शाया गया है। इस अवसर पर कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग के मंत्री सूर्य प्रताप शाही,देवीपाटन मंदिर के महंत योगी मिथिलेश नाथ,विधायक सदर पलटूराम,विधायक कैलाश नाथ शुक्ला,विधायक राम प्रताप वर्मा,जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा,आरती तिवारी,दद्दन मिश्रा,नगर पालिका बलरामपुर के चेयरमैन धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’,पूर्व विधायक शैलेश सिंह ‘शैलू’,आयुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील,डीआईजी देवीपाटन मंडल,डीएम विपिन कुमार जैन,पुलिस अधीक्षक विकास कुमार तथा मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



