डीआईजी बस्ती ने किया सीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण

बांसी। पुलिस उपमहानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी ने क्षेत्राधिकारी बांसी कार्यालय का औचक निरीक्षण बुधवार को किया।निरीक्षण के दौरान सीसीटीएनएस कार्यालय, पेशी कार्यालय व परिसर का निरीक्षण किया।क्षेत्राधिकारी बांसी कार्यालय का अपराध रजिस्टर , जेड रजिस्टर, भवन निर्माण रजिस्टर, कार्य वितरण आदि का अवलोकन किया गया। रजिस्टरों/अभिलेखों में प्रविष्टियाँ अध्यावधिक करने, कार्यालय व परिसर की साफ़ सफाई प्रतिदिन करने, लंबित प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करने, आगंतुकों के साथ शिष्टाचारपूर्ण व्यवहार करने, लंबित अभियोगो के समयबद्ध निस्तारण करने, आरोप पत्र व अंतिम रिपोर्ट समय से न्यायालय में दाखिल कराने आदि हेतु निर्देशित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ.अभिषेक महाजन, क्षेत्राधिकारी बांसी सुजीत कुमार राय, क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान, क्षेत्राधिकारी इटवा शुबेंदु सिंह, क्षेत्राधिकारी रोहिनी यादव सर्किल के थानो के सभी थाना प्रभारीगण व पेशी के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।




