गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

दैनिक बुद्ध का सन्देश
सिद्धार्थनगर। मोहर्रम, कांवड़ यात्रा और श्रावण मेले को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की उपस्थिति में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को त्योहारों के दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा, बिजली व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं और यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं होगी तथा सभी समुदायों के लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं।पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने तथा पिछले वर्षों के त्योहार रजिस्टरों का अध्ययन कर आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने संभ्रांत नागरिकों और धर्मगुरुओं से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की।बैठक में अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, नगर निकायों के अधिकारी तथा विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!