एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम ने स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ स्थानों पर मनचलों एवं शोहदों की किया चेकिंग

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में मनचलों एवं रोमियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सोमवार को प्रभारी एण्टी रोमियो स्कवाड टीम/शक्ति मोबाइल द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत एण्टी रोमियो कार्यवाही के तहत थाना क्षेत्र सिद्धार्थनगर मे रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर, सिंहेश्वरी इण्टर कालेज व थाना क्षेत्र उसका बाजार मे पकड़ी, उसका राजा, चौक व स्कूल-कॉलेज/कोचिंग सेन्टर के पास तथा थाना क्षेत्र के आस-पास के मुख्य सड़को, चौराहों पर चेकिंग की गयी। वहीं महिला दुकानदारों से नियमित आये दिन चौराहों बाजारों आदि में अनावश्यक घूमने वाले शोहदों आदि के बारें में जानकारी प्राप्त की गई। वहीं चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय बात नहीं रही। इस दौरान एण्टी रोमियों टीम में प्रभारी एण्टी रोमियो टीम शाइस्ता, महिला मुख्य आरक्षी सुनीता यादव व आरक्षी श्रीप्रकाश चौरसिया मौजूद रहें।




