गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

खबर का असर: फूड विभाग की कार्रवाई से दुकानदारों में मचा हड़कम्प, शटर गिराकर भागे मिलावटखोर

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बढ़नी बाजार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम के पहुंचने के बाद दुकानदार नमूना भरने की डर से धड़ाधड़ दुकान का शटर बन्द कर भागने लगे, जिसके कारण टीम को बिना नमूना लिए ही खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। सोमवार को दीपावली त्यौहार के मद्देनजर बढ़नी बाजार में मिठाइयों की काफी मांग रहती है। बाजार में घटिया क्वालिटी की मिठाइयों की बिक्री धड़ल्ले से किये जाने की बात जब सुर्खियां बनी, तब विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों में खलबली मच गयी और खाद्य औषधि प्रशासन विभाग की टीम जब स्थानीय कस्बे में पहुंची तो न जाने कैसे मिलावटखोरों को जानकारी हो गयी और धड़ाधड़ शटर डाउन हो गया, अंततः विभाग को बिना नमूना लिये ही वापस लौटना पड़ा। मिठाइयों में मिलावट की खबरों ने बाजार की मिठास को कड़वाहट में बदल दिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाजार में बिकने वाली कई मिठाइयों में सस्ते और हानिकारक कृत्रिम रंगों का इस्तेमाल हो रहा है। इसके अलावा, एक्सपायर्ड दूध उत्पादों का भी प्रयोग मिठाइयों को तैयार करने में किया जा रहा है। यह सीधे तौर पर स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरज कुमार ने कहा कि विभागीय टीम के पहुंचने से पहले लोग दुकान बन्द कर फरार हो गये थे। जिसके कारण नमूना लेने में टीम विफल रही, फिलहाल ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!