गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

27वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दिया जान

बोदरवार। स्थानीय ग्राम बनकटा भरपूरवा मे बीती रात एक व्यक्ति ने पारिवारिक कलह से तंग आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया।प्राप्त समाचार के अनुसार थाना कप्तानगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत बनकटा भरपूरवा निवासी द्वारिका प्रसाद का 27वर्षीय पुत्र ज्ञानदीप कल अपने ससुराल गया था। बीती रात वापस लौट कर अपने घर पहुंचा आज भोर में उसकी पत्नी भी पहुंची तो देखा उसका पति छत के कुण्डी से फसरी लगा कर मरा पड़ा है तभी मोहल्ले के लोग भी पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कप्तानगंज मयफोर्स पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!