कैसरगंज में पूर्व सांसद बृजभूषणशरण सिंह का किया गया भव्य स्वागत
दैनिक बुद्ध का सन्देश
दैनिक बुद्ध का सन्देश
कैसरगंज/बहराइच। शुक्रवार को ऐतिहासिक नज़ारा देखने को मिला, जब ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह बिसेन की अगुवाई में हजारों कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद बृजभूषणशरण सिंह का ज़ोरदार स्वागत कैसरगंज में किया। यह आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज के निकट स्थित उनके प्रतिष्ठान पर उस समय हुआ, जब वे बहराइच के लिए रवाना हो रहे थे। पूर्व सांसद के आगमन की सूचना मिलते ही सुबह से ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सड़क के दोनों किनारों पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता ने हाथों में फूल-मालाएं लेकर उनका इंतज़ार करती रही। जैसे ही बृजभूषणशरण सिंह का काफिला कैसरगंज पहुंचा, वातावरण “बृजभूषण शरण सिंह ज़िंदाबाद” और “हमारा नेता कैसा हो, बृजभूषणशरण सिंह जैसा हो” जैसे नारों से गूंज उठा पूरा कैसरगंज में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर अपने नेता का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस दौरान बुलडोज़र से भी कार्यकर्ताओं फूलों की वर्षा कर पूर्व सांसद स्वागत कर अनोखा नज़ारा पेश किया जिसने पूरे माहौल को उत्सव जैसा बना दिया।इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता ने भी उमंग और उत्साह के साथ पूर्व सांसद का अभिनंदन कर यह दर्शा दिया कि उनकी लोकप्रियता आज भी पहले जैसी ही बरकरार है।लोगों ने बृजभूषण शरण सिंह के नेतृत्व और क्षेत्र के विकास में उनके योगदान की सराहना की। वहीं ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह बिसेन ने कहा कि “कैसरगंज की जनता आज भी बृजभूषण शरण सिंह को अपना सच्चा प्रतिनिधि मानती है और यह जनसैलाब इसका सबसे बड़ा प्रमाण है।”इस अवसर पर मनोज सिंह, अमित सिंह काका, राकेश सिंह प्रधान, मौलाना खालिद, रियाज प्रधान, रोहित सिंह प्रधान, अनिल सिंह, सुभाष सिंह, आशुतोष सिंह, शिवाजी पांडे, नियाज अहमद प्रधान,अनुपम सिंह प्रधान, मोहम्मद आसिफ प्रधान, अंसार अहमद, विश्व पाल सिंह, बादशाह सिंह राजेश सिंह, सुधीर कुमार मौर्य, हरीश कुमार, कैलाश नाथ , अजय कुमार ,रिजवान सिद्दीकी, मृत्युंजय सिंह ,रिजवान अंसारी, हसीबअहमद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, प्रधानगण, व्यापारी, समाजसेवी और आमजन मौजूद रहे।





