उत्तर प्रदेशबहराइच
बोर्ड परीक्षा केंद्र का बीडीओ महसी ने किया निरीक्षण

बहराइच। प्रयाग दत्त पाठक इंटर कालेज पट्टी में गुरुवार को दोपहर पाली में यूपी बोर्ड की 12 वीं की भौतिक विज्ञान की परीक्षा चल रही थी, जिसका औचक निरीक्षण महसी खंड विकास अधिकारी हेमंत यादव ने किया। उन्होंने परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रांग रूम,उत्तर पुस्तिका वितरण व संबंधित दस्तावेज के रखरखाव संबंधी सुरक्षा व्यवस्था की सघन जांच किया। बीडीओ ने परीक्षा केंद्र पर तैनात स्टैटिक मजिस्ट्रेट,केंद्र व्यवस्थापक व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




